भरेड़ी (हमीरपुर)। भाजपा ग्राम केंद्र चंबोह की बैठक मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई।
ग्राम केंद्र प्रभारी कैप्टन हिटलर ठाकुर ने कहा कि शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल पार्टी संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर आम जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक में ग्राम केंद्र और बूथ स्तर की मासिक बैठकों, पार्टी के आगामी अभियानों तथा जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मंडल समन्वयक जैमल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष दीन नाथ, महामंत्री कुलवीर, वीरेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश सहित चारों बूथों के अध्यक्ष रमेश नेगी, बूथ पालक अमिताभ नेगी, आशुतोष नेगी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद