फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 22 को होगा नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष पर फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम हमीरपुर ने अविश्वास प्रस्ताव पर बुलाई बैठक
विज्ञापन


नप हमीरपुर के 10 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ लाया है प्रस्ताव

नगर परिषद में दो कांग्रेस व बाकी भाजपा समर्थित हैं पार्षद

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में अध्यक्ष मनोज मिन्हास के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला 22 मार्च को होगा। डीसी हमीरपुर के समक्ष गत सप्ताह नगर परिषद हमीरपुर के 10 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने निर्देश मिलने के बाद 22 मार्च को नगर परिषद की बैठक बुलाई है।

ऐसे में अब 22 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 11 वार्ड वाली नगर परिषद हमीरपुर में 10 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। ऐसे में अध्यक्ष मनोज मिन्हास की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है। नगर परिषद हमीरपुर में महज दो पार्षद कांग्रेस समर्थित हैं, जबकि अन्य भाजपा की विचारधारा के हैं। वर्तमान अध्यक्ष मनोज मिन्हास भी भाजपा समर्थित हैं लेकिन अपनी की पार्टी के पार्षद उनके खिलाफ हो गए हैं। नगर पंचायत नादौन में अल्पमत के बावजूद कांग्रेस समर्थित पार्षद को अध्यक्ष पद पर ताजपोशी मिली है। भाजपा समर्थित पार्षदों ने नादौन में कांग्रेस नेता को समर्थन दिया है लेकिन नगर परिषद हमीरपुर में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के इशारे पर ही अगले अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। वहीं, नगर परिषद सुजानपुर में भी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी का कहना है कि 22 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें