फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल में क्लस्टर सिस्टम को लेकर गतिरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के एक माध्यमिक स्कूल में प्राथमिक शिक्षक संघ व मिडल इंचार्ज क्लस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। मामला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला का है, जहां के मिडिल इंचार्ज विजय हीर का कहना है कि स्कूल में क्लस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। दूसरी तरफ राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड बिझड़ी के प्रधान रोशन लाल बन्याल, प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य सलाहकार देश राज शर्मा व अन्य ने कहा कि सरकारी स्कूल कोटला खंड बिझड़ी में क्लस्टर सिस्टम लागू नहीं हुआ है। उनके मुताबिक कोटला स्कूल में प्रार्थना सभा, दोपहर का भोजन अलग ही बन रहे हैं।
विज्ञापन



पाठशाला के मुख्य शिक्षक घायल होने के कारण छुट्टी पर हैं। माध्यमिक पाठशाला के प्रभारी के माध्यम से क्लस्टर सिस्टम लागू करने की बातें झूठी और तथ्यहीन हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ क्लस्टर सिस्टम का पुरजोर विरोध करता है। प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सुशील कुमार का कहना है कि वह डेपुटेशन पर कोटला स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं क्योंकि मुख्य शिक्षक छुट्टी पर हैं। उनके मुताबिक स्कूल में कोई क्लस्टर सिस्टम लागू नहीं हुआ है। मिडल और प्राइमरी विंग की गतिविधियां अलग-अलग चल रही हैं। वहीं, मिडल के इंचार्ज विजय हीर का कहना है कि एक तारीख को मीटिंग में सारी बातें तय हो चुकी हैं और उन्हें लागू करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक प्राथमिक शिक्षक संघ की यूनियन क्लस्टर सिस्टम लागू करने के विरोध में है इसलिए इस मामले में राजनीति की जा रही है।



मिलजुल करेंगे समाधान : उपनिदेशक

जिला शिक्षा विभाग एलीमेंटरी के उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार क्लस्टर सिस्टम को लागू किया जा रहा है। अगर किसी स्कूल में कोई परेशानी है तो उस समस्या का सभी मिलजुलकर समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें