फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्याराबाग पंचायत की लापता महिला का शव जंगल में मिला

विज्ञापन
Dead body of missing woman of Kyarabagh Panchayat found in the forest
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की क्याराबाग पंचायत के बघेड़ ब्राह्मणा गांव से लापता महिला का शव बिझड़ी के जंगल में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी बिझड़ी के तहत क्याराबाग पंचायत के बघेड़ ब्राह्मणा गांव की प्रीतो देवी (66) पत्नी उधो राम शनिवार शाम को घर से बिना कुछ बताए चली गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जब महिला देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब महिला का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस चौकी बिझड़ी में सूचना दी। मंगलवार को बिझड़ी के जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई।
महिला अपने पीछे पति, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई है। सभी बच्चों की शादी हो गई है। पति उधो राम ने बताया कि शनिवार को बिना बताए प्रीतो देवी घर से कहीं चली गई थी। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें