फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा हमीरपुर के पास सराय में व्यक्ति का शव बरामद

Sun, 01 Dec 2024 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना क्षेत्र सदर के तहत बस अड्डा हमीरपुर के समीप सराय में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार आयु 50 वर्ष गांव भोटी भोरंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। व्यक्ति की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। 50 वर्षीय सुरेश कुमार रात को हमीरपुर पहुंचा तथा यहां एक सराय में ही सो गया। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो लोगों ने देखा कि व्यक्ति कमरे में बेसुध पड़ा हुआ है।
इस संबंधी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सराय प्रबंधन से पूछताछ की। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि एक सराय में व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें