फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर और भोटा में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और लाखों के गहने उड़ा ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर/भोटा(हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के दो विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर और बड़सर के अंतर्गत दिनदहाड़े चोरी के दो मामले सामने आए हैं। दिन के समय सरेआम चोरी की इस घटनाओं के कारण लोगों में दहशत है। सुजानपुर पुलिस थाना के अंतगर्त शशि कुमार, पुत्र रूप सिंह, निवासी छम्ब पंचायत कक्कड़ ने थाना सुजानपुर में घर पर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह दिल्ली में किसी की दुकान पर काम करता है और इसके पिता भी दिल्ली में वाहन चालक हैं। 25 जुलाई को वह अपनी दादी का हाल-चाल जानने के लिए अपने सुजानपुर के छंब स्थित घर आए हुए थे। इनकी दादी चाचा प्रहलाद के घर पर रहती थीं और 31 जुलाई को दादी का देहांत हो गया। सात अगस्त को परिवार के सभी सदस्य चाचा प्रहलाद के घर पर प्रात: 8:30 बजे गए थे।
विज्ञापन



चाचा का घर इनके घर से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित है। दोपहर करीब साढ़े तीन जब बेटी राधिका घर पर आई तो उसने बताया कि हमारे घर का गेट खुला था और घर पर कोई युवक आवाजाही कर रहा था, जो तुरंत बाद भाग गया। सूचना मिलते ही वह लोग तुरंत अपने घर पर आए और देखा कि घर का दरवाजा लोहे का गेट सब कुछ खुला था। घर के भीतर जाकर देखा तो कमरे के भीतर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया गया था। इसमें 40 हजार नगद और दो सोने की अंगुठियां, दो चेन, दो नथ वहां से गायब थीं। जबकि दूसरे कमरे में जहां उनकी माता रहती हैं, वहां पर भी लॉकर को तोड़ दिया गया था। यहां पर लॉकर से एक नथ, एक मांग टिक्का, एक सोने का लॉकेट ओर पांच हजार नगद गायब थे। और अलमारी के साथ लटके बैग से 25 हजार रुपये नगद भी गायब थे। उन्होंने बताया कि करीब 70 हजार की नगद राशि और लाखों रुपये के सोने के गहने चोरों ने चुरा लिए हैं।

बाक्स:
मोरसु सुल्तानी के चुआण में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात-

ग्राम पंचायत मोरसु सुल्तानी के चुआण में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात यहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घर की सदस्य रीता देवी का कहना है कि सोमवार के दिन घर में ताले लगाकर दवाई लेने निजी क्लिनिक गई हुई थीं। जब दवाई लेकर घर लौटीं तो कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। रीता देवी ने इसकी सूचना भोटा पुलिस चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। रीता देवी का कहना है कि चोर सोने-चांदी के गहने और दस हजार रुपये चुरा ले गए। भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर सुजानपुर और भोटा पुलिस में मामले दर्ज किए गए हैं। आगामी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें