बास्केटबॉल ट्रॉफी विजेता कांगड़ा की टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। जागरूक पाठक
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में अंडर-19 जय माता टौणी देवी राज्य स्तरीय बास्केटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन फाइनल मुकाबला डीएवी कांगड़ा और स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला के बीच खेला गया। इसमें डीएवी कांगड़ा की टीम ने बढ़त बनाए रखी और 66 के मुकाबले 48 अंकों के अंतर से ट्रॉफी अपने नाम की।
विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बारी के सुनील कुमार सन्नी ने आयोजन कमेटी को 5100 रूपये भेंट किए।
वहीं, पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राजकुमार बहल तथा सब-इंस्पेक्टर टीटू राम ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। बास्केटबाल कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार मलकानियां ने बताया कि प्रतियोगिता का सफल संचालन स्थानीय सहयोग से संभव हुआ है।