फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यांजलि पोर्टल पर अपलोड करना होगा तीन-तीन स्वयंसेवियों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 735 स्कूलों में 17 को निकाली जाएंगी सामुदायिक सहभागिता रैली
विज्ञापन


शिक्षकों को सीएसआर पोर्टल पर अपलोड करना होगा स्वयंसेवियों का डाटा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलाभर के 735 स्कूल शिक्षकों को विद्यांजलि पोर्टल पर तीन-तीन स्वयंसेवियों का डाटा अपलोड करना होगा। स्कूलों में आयोजित शिक्षण सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन 17 अगस्त को स्कूलों में सामुदायिक सहभागिता रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में स्कूली छात्र एसएमसी सदस्य घर-घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं और संसाधनों में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि सरकारी स्कूलों के उत्थान में योगदान मिल सके। इसके अतिरिक्त शिक्षकों को सीएसआर पोर्टल (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के नाम अपलोड करने होंगे ताकि सरकारी स्कूल का विकास किया जा सके।

वर्तमान में जिला भर के 735 स्कूलों में शिक्षा सप्ताह के तहत आठ से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समग्र शिक्षा के तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है। स्कूलों में खेलकूद गतिविधियों, विद्यार्थियों का विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समुदाय के सहभागिता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन शिक्षक सामुदायिक सहभागिता रैली के बाद विद्यांजलि पोर्टल पर तीन-तीन स्वयंसेवियों के नाम अपलोड करेंगे। इसके बाद सीएसआर पोर्टल पर विभिन्न समाजसेवी कंपनियों के नाम भी अपडेट होंगे। इन कंपनियों का 20 फीसदी योगदान स्कूलों के लिए होता है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों का विकास करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं और विभिन्न कंपनियों का सहयोग लिया जा रहा है। स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि जिलाभर के स्कूलों में शिक्षण सप्ताह के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम दिन स्कूलों में सामुदायिक सहभागिता रैली का आयोजन होगा। इस दौरान शिक्षकों को विद्यांजलि पोर्टल पर तीन-तीन स्वयंसेवियों के नाम अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें