फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोटा स्कूल की चार गाइड्स को मिलेगा राज्य पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। भारत स्काउट एवं गाइड का राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का परिणाम घोषित हो गया है। यह कैंप 28 जून से दो जुलाई तक लगाया गया था। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा की चार गाइड्स मुस्कान, लक्ष्मी, अनवी और सविता ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यह विद्यालय और अभिभावकों के लिए हर्ष का विषय है। प्रधानाचार्य सनम ने राज्य पुरस्कार उत्तीर्ण सभी गाइड्स का मंगलवार को विद्यालय परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया और बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य पुरस्कार उत्तीर्ण यह चारों गाइड्स राज्यपाल की ओर से सम्मानित की जाएंगी। विद्यालय के सभी सदस्यों सुनील कुमार, गाइड कैप्टन प्रवीण लता जंवाल, स्काउट मास्टर संदीप कुमार, गाइड कैप्टन रीना देवी ने गाइड्स की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें