फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी सड़क में बैलग के पास मिट्टी के ढेरों से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से पड़ी है मिट्टी, लोक निर्माण विभाग बना है मूकदर्शक
विज्ञापन

बरसात में सड़क पर बह रही मिट्टी, वाहन हो रहे स्किड
संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की बस्सी से भरेड़ी सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने डंगे लगाने के बाद वहां से मिट्टी नहीं हटाई है। इससे यहां पर हादसे हो रहे हैं। विभाग ने बैलग के पास डंगे लगाए और इनमें मिट्टी भर दी। इसके बाद बची हुई मिट्टी को विभाग ने नहीं उठवाया। बरसात के मौसम में इस मिट्टी के ढेर से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिट्टी के कारण एक तो डंगा देने के चलते सड़क की चौड़ाई जो बढ़ी है वह कम हो गई और दूसरा यहां पर हादसे भी हो रहे हैं। मिट्टी के ढेर दो माह से सड़क पर पड़े हैं। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए ये ढेर मुसीबत बने हुए हैं। जब बारिश हो रही है तो मिट्टी सड़क पर बह रही है। इससे वाहन स्किड हो रहे हैं और चालक घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन



वाहन चालकों रमेश, सुरेश, दीपक, नवीन आदि ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। यहां से मिट्टी हटाने का कार्य महज एक घंटे का है लेकिन विभाग इस कार्य को करवाने की जहमत नहीं उठा रहा। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग भोरंज के सहायक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि बरसात में डंगे में डाली मिट्टी थोड़ा बैठनी थी। इस वजह से मिट्टी वहां रखी गई थी लेकिन अब इसे जेसीबी लगाकर साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें