फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दैनिक ओपीडी पहुंची 1000 के पार, कतारों में लगे मरीज

Tue, 08 Apr 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्ची काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। पर्ची के लिए कतार में लगे रहने से मरीजों का मर्ज और बढ़ गया। दोपहर 12:30 बजे तक पर्ची काउंटर पर 1000 से अधिक पर्चियां बनाई जा चुकी थीं। मेडिसिन से लेकर बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष तक मरीजों का तांता लगा रहा। अन्य दिनों की तुलना में कॉलेज में अधिक भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उल्टी, दस्त, सर्दी, जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में जिला हमीरपुर के अलावा अन्य जिलों से भी मरीज आते हैं, जिस कारण यहां पर अधिकतर भीड़ रहती है। उधर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि गर्मी में लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। बदलते मौसम में फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना चाहिए।
विज्ञापन



12:30 बजे तक ओपीडी के लिए बनी पर्ची

ओपीडी

पर्ची

मेडिसिन

167

ऑर्थो
123

स्किन

96

गायनी

132

सर्जरी

77

ईएनटी

67

मनो रोग

46

बाल रोग
56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें