फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त

Tue, 08 Apr 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में लैब टेक्नीशियन का पद तीन महीने से रिक्त है। पद रिक्त होने के कारण मरीजों के विभिन्न रोगों से संंबंधित टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इस कारण उन्हें खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर से लैब टेक्नीशियन 31 दिसंबर, 2024 को सेवानिृवत्त हो गया। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सुविधा देने के लिए आउटसोर्स पर एक व्यक्ति के ऑर्डर जारी किए, लेकिन उस व्यक्ति ने ज्वाइन नहीं किया, जिस कारण अभी तक कोई भी व्यक्ति यहां पर लैब टेक्नीशियन के पद पर सेवाएं नहीं दे रहा है। उधर मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से लैब टेक्नीशियन का पद भरने की मांग रखी है। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप ठाकुर ने कहा कि लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें