फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुलिया टूटी, पट्टा ब्राह्मणा के 300 लोगों का संपर्क कटा

Thu, 20 Aug 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के गांव पट्टा ब्राह्मणा में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया। संवाददलचेहड़ा पंचाय
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की दलचेहड़ा पंचायत के पट्टा ब्राह्मणा गांव में भारी बारिश से पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 300 लोगों का संपर्क शेष क्षेत्र से कट गया है। पुलिया टूटने से गांव को जोड़ने वाली लिंक सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के लिए पैदल निकलने का रास्ता भी नहीं बचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध करवाने और पुलिया की मरम्मत की मांग की है। सूचना मिलने पर एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा, बीडीओ राजेश कुमार, जिला परिषद सदस्य विकास पटियाल और पंचायत प्रधान अनीता पटियाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
वहीं, एसडीएम स्वाति डोगरा ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया गया है और एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होने के बाद रास्ते को सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें