फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में भाग लें विद्यार्थी : अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में बुधवार को अंडर-19 जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने किया। प्रधानाचार्या मीना कुमारी तथा एडीपीओ हमीरपुर राजेंद्र शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्यों तथा छात्र-छात्राओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस आयोजन में भाषण, समूहगान, शास्त्रीय संगीत, वाद्य संगीत, लोक नृत्य, सुगम संगीत और नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि विजय अग्निहोत्री ने छात्रों को अध्ययन अध्यापन के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों तथा अन्य गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एडीपीओ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि को तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया तथा बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 30 विद्यालयों के 350 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य मदन लाल बनियान, रेणु कौशल, विजय कुमार चौधरी, निशांत शर्मा, एसएमसी प्रधान रजनीश कुमार, कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, तरुण कपिल, तरसेम कपिल, शुभम कपिल, यशपाल डोगरा, रमेश शर्मा, शिव कुमार मिश्रा, नरेश मलोटिया शास्त्री, करनैल सिंह राणा, राजेश कुमार, विनोद कुमार चोपड़ा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, विजय कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें