फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस के साथ जुड़ेगी जंगलबैरी पुलिस बटालियन : अर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी प्लानिंग शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बटालियन जंगलबैरी को जिला मुख्यालय से अटैच करने की मांग करते हुए एक पत्र पुलिस महानिदेशक शिमला को भेजा है ताकि, आने वाले समय में जिले में होने वाले बड़े आयोजनों में पुलिस जवानों की कम संख्या के कारण कोई दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में दो बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन होते हैं। जिसमें हमीरपुर उत्सव और सुजानपुर का होली उत्सव मुख्य है। इसके अलावा मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय नेताओं के हमीरपुर दौरे के दौरान भी अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता रहती है। इन बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा के अलावा यातायात व्यवस्था भी एक मुख्य समस्या रहती है।
हमीरपुर जिले की आबादी साढ़े चार लाख से अधिक पहुंच चुकी है। लेकिन, पुलिस बल की संख्या दो दशक पूर्व जितनी थी, अब भी उतनी ही है। वर्तमान में जिले में करीब 215 पुलिस जवान सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाने के पूर्व में कोई प्रयास नहीं हुए। जिसके चलते अब पुलिस बटालियन को जिला पुलिस मुख्यालय के साथ अटैच करने पर विचार हो रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि जिले में पुलिस बल की संख्या कम है। जिसके चलते कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जंगलबैरी पुलिस बटालियन को जिला मुख्यालय के साथ अटैच करने की मांग की गई है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो गया तो आने वाले समय में कम पुलिस बल की कोई समस्या नहीं रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें