फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भैया दूज पर बस अड्डों पर बढ़ी भीड़, एचआरटीसी ने विशेष बसें चलाईं

Thu, 12 Nov 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
माया, निवासी हमीरपुर। - फोटो : जिला कारागार में भाइयों के तिलक करती बहनें। स्रोत जेल प्रशासन
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली का त्योहार मनाकर घर पहुंचे लोग अब धीरे-धीरे कामकाज के सिलसिले में बाहरी राज्यों की ओर लौटने लगे हैं। वहीं, भैया दूज पर भाइयों को तिलक लगाने के लिए भी महिलाएं अपने गंतव्य तक पहुंचीं। इसके चलते बुधवार को हमीरपुर बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:20 बजे बस अड्डे पर यात्रियों की खूब चहल-पहल रही। कोई यात्री बसों के इंतजार में खड़ा है, तो कोई चालक-परिचालकों से अपने गंतव्य तक जाने वाली बसों की जानकारी ले रहा है। कई यात्री बसों में बैठ चुके हैं, जबकि कुछ अपनी बस आने का इंतजार कर रहे हैं।
भैया दूज के चलते बस अड्डे पर महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रही। यात्री एक-दूसरे से बसों की समयसारिणी पूछते नजर आए। वहीं, निजी बसों के चालक भी यात्रियों को अपनी बसों में बैठने के लिए आवाज लगाते रहे।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे तक बस अड्डे पर भीड़ और बढ़ गई। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों की भागदौड़ जारी रही। हालांकि, हमीरपुर बस अड्डे से दिल्ली और चंडीगढ़ सहित कई प्रमुख रूटों पर नियमित बस सेवाएं संचालित होती हैं, लेकिन त्योहार के बाद एक साथ यात्रियों के लौटने से बसों में भीड़ बढ़ गई।
इस दौरान निगम की विशेष बसें भी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में जुटी रहीं। गौरतलब है कि रविवार को दिवाली का पर्व मनाया गया था। त्योहार मनाने के लिए बाहरी राज्यों में कार्यरत लोग शनिवार को अपने घर पहुंचे थे।
वहीं, भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर पर्व मनाया। अब त्योहार संपन्न होने के बाद लोग वापस अपने कार्यस्थलों की ओर रवाना हो रहे हैं।
बॉक्स
दस विशेष बसों की दी गई सुविधा
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से भी विशेष बसों की व्यवस्था की है। दोपहर तक चंडीगढ़, होशियारपुर और जालंधर रूट पर दस विशेष बसें चलाई जा चुकी हैं। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या में और बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।

कोट
बुधवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना थीं। इसके लिए तैयारियां पहले ही कर ली थीं। दस विशेष बसों की सुविधा दी जा चुकी है। -राज कुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल


-
भाई को तिलक लगाने के लिए पट्टा जा रहीं हूं। आज काफी भीड़ है, बस का इंतजार कर रही हूं। -अर्चना, निवासी रोपा
दस मिनट पहले बस अड्डा पहुंची। चंडीगढ़ के लिए बस का इंतजार कर रही हूं। उम्मीद है जल्द बस मिलेगी। -माया, निवासी हमीरपुर
भैया दूज पर्व मनाने के लिए भोटा जाना है। भोटा जाने वाली बस का इंतजार कर रही हूं। बसों में भीड़ अधिक है। -अंजलि, निवासी हमीरपुर

माया, निवासी हमीरपुर।- फोटो : जिला कारागार में भाइयों के तिलक करती बहनें। स्रोत जेल प्रशासन

माया, निवासी हमीरपुर।- फोटो : जिला कारागार में भाइयों के तिलक करती बहनें। स्रोत जेल प्रशासन

माया, निवासी हमीरपुर।- फोटो : जिला कारागार में भाइयों के तिलक करती बहनें। स्रोत जेल प्रशासन

माया, निवासी हमीरपुर।- फोटो : जिला कारागार में भाइयों के तिलक करती बहनें। स्रोत जेल प्रशासन

माया, निवासी हमीरपुर।- फोटो : जिला कारागार में भाइयों के तिलक करती बहनें। स्रोत जेल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें