फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के चलते बाजारों में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
हमीरपुर गांधी चौक बाजार की तरफ खरीदारी के लिए जाते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नवरात्र और शादियों का सीजन शुरू होते ही जिलाभर में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। लोग गहनों, बर्तनों, इलेक्ट्रानिक सामान आदि की जमकर खरीद कर रहे हैं। वहीं, महिलाएं भी करवा चौथ का व्रत नजदीक आते देख खूब खरीदारी कर रही हैं। चूड़ियों और अन्य कॉस्मेटिक सामान की जमकर खदीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

कॉस्मेटिक की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। महिलाएं जगह-जगह मेहंदी लगवा रही हैं और चूड़ियां पहन रही हैं। वहीं, दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए सेल लगा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग उनकी दुकान से खरीदारी करें। शादियों के चलते भी बाजार में चहल-पहल है। काफी लोग खरीद के लिए पहुंच रहे हैं।
ज्वेलरी की दुकानों पर लोग गहनों की खरीद कर हैं। कोरोना के कारण लंबे समय बाद अब शादियों में सभी रिश्तेदार व परिजन पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोग भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लंबे समय बाद सामाजिक समारोहों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते लोग खूब उत्साहित दिख रहे हैं। बसों में भी काफी भीड़ हो रही है। हालांकि, इस दौरान सामाजिक दूरी नियमों की जमकर उल्लंघना की जा रही है। कुछ लोग तो बिना मास्क ही बाजारों में घूम रहे हैं। जिससे संक्रमण का भी खतरा है। लोगों में सुखदेव, परमजीत, नीतू, कृष्णा, रेखा, बीना आदि ने कहा कि अब त्योहार नजदीक आ रहे हैं। इसके लिए खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें