सुजानपुर होली मेले में खरीददारी करने पहुंचे लोग। संवाद
रोजमर्रा की वस्तुओं फर्नीचर, कपड़े और मिट्टी के बर्तनों की जमकर हुई खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के चौगान में सजे होली मेले में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। अवकाश के चलते लोगों ने मेले का खूब आनंद उठाया। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खुश नजर आए।
रविवार को मौसम साफ होने के चलते सुबह से ही मेले में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। शाम तक मेले में लोगों की काफी भीड़ रही। इस दौरान झूला मालिक भी भीड़ को देखकर काफी खुशी नजर आए। दूरदराज क्षेत्रों से लोग मेला देखने पहुंचे। लोगों ने खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं फर्नीचर, कपड़े और मिट्टी के बर्तनों की खूब खरीदारी की। वहीं, जलेबी, पकौड़ा, चाट पापड़ी सहित अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। सुजानपुर होली मेले के दौरान इसी माह से चौगान में अस्थायी रूप से दुकानें लगाई गई हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद मिल रहे हैं।