फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बरामदे में मिला युवक का शव

Wed, 15 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी, बड़सर
विज्ञापन
जहर खाकर युवक की मौत। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना बड़सर के तहत राप्रापा बतलाऊ के बरामदे में युवक का शव मिला। शव की पहचान संजय कुमार (25) पुत्र जगदीश चंद गांव बतलाऊ, धंगोटा के रूप में हुई है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह प्राइमरी स्कूल बतलाऊ के बरामदे में लोगों ने युवक संजय कुमार का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बड़सर पुलिस को दी।

स्कूल में लाश होने की सूचना मिलने पर एसएचओ बड़सर सहित पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव बरामदे में पड़ा मिला। युवक के शव से बदबू आ रही थी और नजदीक ही सल्फास दवाई की शीशी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


युवक गरीब परिवार से संबंध रखता था और अविवाहित था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक की मौत जहर खाने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।

थाना प्रभारी बड़सर मुकेश कुमार का कहना है कि स्कूल के बरामदे में युवक का शव मिला है। शव के पास सल्फास मिला है। इससे जान पड़ता है कि युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें