फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर शहर का पानी बंद, मचा हाहाकार

Fri, 24 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पानी की किल्लत - फोटो : file photo
विज्ञापन
हमीरपुर शहर की पेयजल सप्लाई पानी बंद होने से हाहाकार मच गया है। नगर परिषद हमीरपुर के सभी 11 वार्डों में वीरवार से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। 45 लाख लीटर पानी की खपत करने वाले इस शहर के नलों से दो दिन से एक बूंद नहीं टपकी है।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग लौंगणी पेयजल स्कीम में तकनीकी खराबी का तर्क दे रहा है। सूखे से शहरवासियों को बहुत बुरा हाल है। शहर में पिछले दो दिन से पानी की सप्लाई न होने से शहर में जल संकट हो गया है।

वहीं पेयजल सप्लाई दुरुस्त होने के बाद भी शहर के सभी 11 वार्डों में पानी पहुंचाना चुनौती पूर्ण रहेगा। एसडीओ हमीरपुर राजेश धीमान ने कहा कि लौंगणी पेयजल योजना के पंप में तकनीकी खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


70 परिवारों की पेयजल आपूर्ति बंद, लोगों ने आपूर्ति सुचारु करने की उठाई मांग

उपमंडल भोरंज के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना बडैहर में लगी पंप मशीन पिछले एक महीने से खराब पड़ी है। पंप मशीन के खराब होने से योजना के अंतर्गत गांव बडैहर में पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई सुचारू नहीं है।

बीते एक महीने से खराब पड़ी पंप मशीन को विभाग ठीक नहीं करवा पा रहा है। ग्राम पंचायत बडैहर के उप्रपधान विजय कुमार ने पंप मशीन खराब होने की सूचना आईपीएच विभाग भोरंज के अधिकारियों को दी है।

पेयजल योजना में पानी की सप्लाई के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। एक मशीन के खराब हो जाने की वजह से गांव के वार्ड-1 सहित बाकी वार्ड के लगभग 70 घरों को एक महीने से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

ग्रामीणों चमन लाल, प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, टेल दास, वार्ड पंच मंजूवाला, दीनानाथ, प्रेम चंद, संतोखा राम, मौजी राम, रत्न चंद, मरयाम सिंह, कमलेश कुमार, देशराज, राकेश कुमार, कुलदीप चंद, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, देवराज, मदन लाल व कमल राज ने कहा कि विभाग ने अगर शीघ्र पानी की सप्लाई को सुचारू नहीं किया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से की जाएगी।

भोरंज आईपीएच विभाग के एसडीओ अजय वर्मा ने बताया कि बडैहर पेयजल योजना की एक मोटर मशीन खराब होने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि स्कीम ठेकेदार चला रहा है। उसको मशीन रिपेयर करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें