पुलिस थाना सदर के अंतर्गत लंबलू में दो गुटों में झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अंकुर ठाकुर निवासी रोहलवीं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी गाड़ी लेकर लंबलू आया तो अमित कुमार ने इसकी गाड़ी रोक कर इसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। इस दौरान उसने इसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
इसके बाद अमित के साथी सिलू ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर, अमित कुमार निवासी झटवाड़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह लंबलू बाजार से अपने घर जा रहा था। इस दौरान अंकुर ठाकुर ने गाड़ी से उसका रास्ता रोक दिया।
गाड़ी से निकल कर अंकुर उसके साथ गालीगलौज करने लगा। जब उसने अंकुर को गालीगलौज करने से रोका तो अंकुर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।