फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसौल में पेड़ से गिरकर युवक की मौत

Thu, 10 Nov 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
death - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कोपड़ा पंचायत के हसौल में एक 23 वर्षीय युवक की पेड़ की टहनियां काटते समय गिरकर मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे नादौन अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


अश्वनी उर्फ  सन्नी (23) अपने पिता सुरेंद्र कुमार के साथ पेड़ काटने के पुश्तैनी पेशे में हाथ बंटा रहा था। ठेहड़ा गांव निवासी अश्वनी कुमार वीरवार सुबह करीब नौ बजे के हसौल में एक पेड़ पर अपने साथी पवन के साथ पेड़ काट रहा था।

सुरेंद्र कुमार रस्सी से पेड़ की आधी कटी टहनी को नीचे गिराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अश्वनी का पांव फिसला और नीचे आ गिरा। सुरेंद्र ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने गंभीर रूप से घायल अश्वनी को उठाकर नादौन अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान रमेश चंद, ग्रामीण रविंद्र पाल, सुरेश, रवि आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि हादसा ज्वालामुखी क्षेत्र में हुआ है। ज्वालामुखी पुलिस को मामला सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें