पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत सलौणी कस्बे में ओवरटेक करते समय स्कूटी चालक की टैंपो की चपेट में आ गया। इस हादसे में मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से फरार है।
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी लेकिन एंबुलेंस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी चालक को मृत घोषित कर दिया। चैन सिंह (43) पुत्र जगत राम निवासी समोह शनिवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे भोटा से सलौणी की तरफ जा रहा था।
जैसे ही चैन सिंह सलौणी पहुंचा तो टैंपो को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान सामने से वाहन आया। स्कूटी चालक चैन सिंह की स्कूटी अनियंत्रित होकर टैंपो के पिछले हिस्से से जा टकराई। चैक सिंह टैंपो की चपेट में आ गया।
हालांकि चैन सिंह ने हेल्मेट नहीं पहना था। इसके चलते उसे सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से फरार है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना आपातकालीन निशुल्क नंबर 108 पर दी, लेकिन 108 कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच चैन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
मृतक चैन सिंह दिहाड़ी मजदूरी करता था। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।