फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख की सीवरेज पाइपें और फलंज चोरी

Tue, 07 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत नादौन-अंब एनएच किनारे रखी सीवरेज पाइप और फलंज चोरी हो गए। इनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कंपनी अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजू कुमार ने नादौन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि सुजानपुर कस्बे में सीवरेज पाइप बिछाने के लिए नादौन-अंब एनएच पर स्थित लोनिवि के कार्यालय के पास पाइपों को रखा गया था।

सुजानपुर में सीवरेज पाइप बिछाने के बाद पाइपों को दूसरी जगह शिफ्ट करना था लेकिन इससे पहले ही एनएच किनारे रखे सीवरेज पाइप कोई चुरा ले गया। चोरी पाइपों में 13 सीवरेज पाइप लाइनें और 13 फलंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कंपनी अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें