फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में चीनी की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Thu, 14 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
चीनी - फोटो : demo
विज्ञापन
सरकारी डिपुओं में दी जा रही चीनी की सप्लाई पर उपभोक्ताओं ने सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि डिपुओं में बारीक चीनी की सप्लाई दी जा रही है। इस चीनी की मिठास कम होने से लोगों को मजबूरन बाजार से महंगे दाम पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। ऐसे में लोगों ने डिपुओं में सही गुणवत्ता की चीनी उपलब्ध करवाने की मांग की है। हमीरपुर में निगम के तहत कुल आठ गोदाम हैं। इन गोदामों से जिला भर के 292 डिपुओं में चीनी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


बीते दो माह से डिपुओं में बारीक चीनी की सप्लाई पहुंच रही है। अप्रैल माह में भी डिपुओं मे बारीक चीनी की ही सप्लाई पहुंची है। उपभोक्ता रघुवीर सिंह, देशराज, प्रकाश चंद, रोशन लाल, देवराज, अनिल कुमार, कश्मीरां देवी, माया देवी, सुनीता कुमारी का कहना है कि डिपुओं में मिल रही बारीक चीनी की गुणवत्ता और मिठास दोनों ही कम है। चीनी की मिठास कम होने से उपभोक्ताओं को मजबूरन बाजार से महंगी दरों में चीनी खरीदनी पड़ रही है।

लोगों ने सिविल सप्लाई कारपोरेशन से मांग की है कि डिपुओं में सही गुणवत्ता वाली चीनी की सप्लाई दी जाए जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


डीएफसी जेएस वर्मा का कहना है कि समस्या हाल ही में उनके ध्यान में आई है। अगर डिपुओं में कम गुणवत्ता वाली चीनी की आपूर्ति हो रही है तो जल्द ही इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें