फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में नहाने उतरा नाबालिग डूबा

Sun, 21 May 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
डूबने से मौत। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत गसोता महादेव मंदिर के स्वीमिंग पूल में एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अभिषेक दत्याल (15) पुत्र राजेश दत्याल निवासी मोरसू पट्टी, भोटा शनिवार शाम गांव की महिलाओं के साथ गसोता महादेव मंदिर में माथा टेकने आया। इस दौरान अभिषेक मंदिर के नीचे बने स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए चला गया।

स्वीमिंग पूल में पानी का जलस्तर अधिक था। जैसे ही अभिषेक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए उतरा तो वह डूबने लगा। इसका किसी को आभास नहीं हुआ। कुछ देर बाद ही अभिषेक का शव पानी की सतह पर आ गया।
विज्ञापन


पूल में नहा रहे अन्य लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और अभिषेक के शव को पानी से निकाला। इससे पहले के उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें