फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर सुकडयाह में करियाना स्टोर जलकर राख

Sun, 01 May 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, धनेटा
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत धनेटा कस्बे के साथ लगते अपर सुकडयाह में एक करियाना की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान के मालिक को सुबह के समय अग्निकांड की भनक लगी लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


दुकान मालिक अश्वनी कुमार ने बताया कि शनिवार रात रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर घर चला गया। दुकान से अश्वनी का घर साथ ही है। रात के समय दुकान में अचानक आग भड़क गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

सुबह करीब पांच बजे अश्वनी कुमार के परिजन उठे। परिजन रोजाना के कार्यों के लिए बाहर निकले तो देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। परिजन शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। इतने में पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सब जलकर राख हो गया था। दुकान से राशन के जलने से धुआं ही उठ रहा था।
विज्ञापन


आग को लोगों ने पानी फेंक बुझाया। अग्निकांड की भनक लगते ही प्रशासन की ओर से हल्का पटवारी मौके पर पहुंचा। पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई।

पंचायत प्रधान सुलोचना देवी ग्रामीण देवराज, प्रीतम चंद, नीलम, सिमरो, कमला देवी आदि का कहना है कि पीड़ित परिवार आईआरडीपी से संबंध रखता है। इसके चलते उन्होंने प्रशासन से परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

तहसीलदार विजय कुमार का कहना है कि पीड़ित दुकानदार को पांच हजार रुपये का आर्थिक मदद दे दी गई है। नुकसान की रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर भेजने के लिए हल्का पटवारी को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें