राजकीय प्राथमिक स्कूल भकरेड़ी में रसोई गैस सिलेंडर चोरी हो गया है। पुलिस ने मुख्य शिक्षक के बयान पर सिलेंडर चोरी की शिकायत दर्ज की है। स्कूल की मुख्य शिक्षक सुनीता कुमारी ने बताया कि वीरवार सुबह देखा कि रसोई कमरे का ताला टूटा हुआ था।
कमरे में देखा कि गैस सिलेंडर गायब था जबकि कमरे में राशन का सामान चोरी नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस में रसोई गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी।
डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी होने का मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।