फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
संदिग्‍ध हाल में महिला मरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा में रामनगर बुधहिया बाजार में बृहस्पतिवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में मिला। घर के लोग बिना पुलिस व मायका पक्ष को बताए शव का अंतिम संस्कार ठड़वरियाघाट पर कर दिए। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


 फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर के बुधहिया बाजार निवासी अंगद की शादी तीन वर्ष पूर्व कैंपियरगंज क्षेत्र के जनकपुर करतहरी निवासी मुन्नर की पुत्री रीना के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के करीब कमरे में रीना संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। घर के लोग आनन-फानन में त्रिमुहानी नदी के ठड़वरिया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिए।

बेटी की मौत की सूचना पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। ससुर रामदेव ने बहू की मौत को फंदा लगाकर आत्म हत्या बताई। देवरान व जेठान ने कहा कि कमरे में मृत अवस्था में मिली। मौत के बाद पति अंगद फरार हो गया है। दोनों से एक बच्ची भी है। पुलिस शव के अंतिम संस्कार करने वाले जगह पर जांच की। एसओ दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है कि मामला संदिग्ध है। विवाहिता की मौत की जांच की जा रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें