फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक का टायर फटने से हादसा, महिला गंभीर

Sun, 27 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के साथ लगते चामुक्खा में बाइक का टायर फटने से बाइक सवार महिला गंभीर घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से महिला को टांडा और फिर पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला ऊना से अपने मायके टिल्लू आ रही थी।
विज्ञापन


महिला सविता परमार अपने पति के साथ बाइक पर मायके टिल्लू आ रही थी। जैसे ही दोनों चामुक्खा के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का टायर फट गया। टायर फटने से महिला सड़क पर जा गिरी। इस दौरान सविता के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

महिला को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर किया। टांडा से महिला को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नादौन से टांडा और यहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें