फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गए पूर्व प्रधान से चार लोगों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत भैल के पूर्व प्रधान के साथ चार लोगों ने शादी समारोह में मारपीट की है। इसके साथ ही उक्त लोगों ने प्रधान को जान से मारने की धमकी भी दी है। व्यक्ति ने पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट की क्रॉस एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्जकर पूर्व प्रधान का मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भैल के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने रिश्तेदारों के यहां समताना मेहरा गांव में शनिवार सुबह शादी में भाग लेने के लिए गया हुआ था। जहां पर चार लोगों ने उसका रास्ता रोका तथा विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। प्रेम सिंह के मुताबिक आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को सूचित किए जाने पर पीड़ित का मेडिकल करवाया गया तथा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि मारपीट का क्रॉस केस दर्ज हुआ है। आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें