हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुलिस की ओर से हत्या के आरोप में पकड़े दो प्रवासी मजदूरों को न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड मिला है। वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने इन दोनों को 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। दोनों आरोपी मुकेश कुमार और मंगल राम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
बीती 12 जून को पक्का भरो में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी एप्रबल के साथ इन दोनों आरोपियों ने मारपीट की थी। इससे एप्रबल बुरी तरह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 15 जून को उसकी मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले एप्रबल ने अपनी पत्नी को पूरी घटना की जानकारी दे दी थी। इस पर उसकी पत्नी ने पुलिस थाना हमीरपुर में जुलाई माह के तीसरे सप्ताह शिकायत दर्ज करवाई। इस संबंध में एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि हत्या के आरोप में पकड़े दो प्रवासी मजदूरों को 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिला है।