रंगस (हमीरपुर)। नौहंगी पंचायत के चौबू, कुठियाण और कैरन गांव में शनिवार को आईपीएच विभाग नादौन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने चार टुल्लू पंप जब्त किए। आईपीएच विभाग नादौन के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप भवौरिया के अगुवाई में निरीक्षण किया गया। विभाग को शिकायत मिली थी गांव में कुछ लोग टुल्लू पंप लगाकर पेयजल सप्लाई को प्रभावित कर रहे हैं। टुल्लू पंप लगने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है।
इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की टीम ने इन गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने सीधे पेयजल पाइप से टुल्लू पंप लगा रखे थे। विभाग की टीम ने मौके पर चार टुल्लू पंप जब्त किए। इस संबंध में आईपीएच विभाग नादौन के कनिष्ठ अभियंता दीपक भवौरिया ने कहा कि औचक निरीक्षण कर चार टूल्लू पंप जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को हिदायत दी गई वह टुल्लू पंप का प्रयोग न करें। टुल्लू पंप का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी।