फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज का तीन बार कमरा बदला, फर्श पर सुलाया

विज्ञापन
वृद्ध ने अस्पताल प्रबंधन पर दुर्व्यवहार के लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के प्रबंधन पर जिला के एक वृद्ध ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पत्नी के उपचार के लिए अस्पताल आए वृद्ध ने अस्पताल प्रबंधन पर उनसे चार दिन में तीन बार कमरे बदलवाने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। वृद्ध का आरोप है कि अस्पताल में बेड खाली होने के बावजूद सर्दी में उसे फर्श पर सोने के लिए कहा गया। इस कारण उसे और उसकी मरीज पत्नी को परेशानी झेलनी पड़ी।

अमरोह के रामकृष्ण डोगरा(80) का कहना है कि 19 दिसंबर को वे पत्नी चंचल देवी (78) के उपचार के लिए अस्पताल आए। अस्पताल में उसकी पत्नी को 303 नंबर कमरे में दाखिल किया। 21 दिसंबर को उन्हें सीनियर सिटीजन के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद 22 दिसंबर को उन्हें फिर से 303 नंबर कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। जहां पर रात को साढ़े ग्यारह बजे वृद्ध एक खाली बेड पर सोया था, तभी अस्पताल की नर्स ने आकर उन्हें उठाया और नीचे फर्श पर सोने को कहा। हालांकि उस रात वार्ड में 13 बेड खाली थे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से मामले की छानबीन करके कार्रवाई की मंाग की है। सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर लिखित में शिकायत आती है तो मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन वार्ड की हालत खस्ता
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में स्थित सीनियर सिटीजन वार्ड की दीवारों में सीलन के कारण बदबू फैली है। वार्ड में दाखिल होने वाले मरीजों को बदबू के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। दीवारों में सीलन के कारण कमरे में अधिक ठंड रहती है। इस कारण सीनियर सिटीजन को परेशानी झेलनी पड़ती है। कमरे में बदबू और दीवारों में सीलन होने के कारण लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्यक्त किया है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से वार्ड की मरम्मत करवाने व सफाई बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें