फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के औजार से वृद्ध महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत घलूं पंचायत में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में हुए झगड़े में एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल महिला का उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में विमला देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी रायबहादुर ने उसकी सास प्रेमी देवी के सिर पर लोहे के औजार से प्रहार करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके आंगन में लगे एक पेड़ से आरोपी पत्ते उतार रहे थे। जब इसके लिए प्रेमी देवी ने उसे रोका तो पहले तो उसने उसकी सास को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद एक लोहे के औजार से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे प्रेमी देवी घायल होकर बेहोश हो गई। इसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें