फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब/जोल(ऊना)। निकटवर्ती बडूही गांव में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कार चालक ओमदत्त (32) पुत्र जगदीश निवासी जोल जिला ऊना और कपिल (19) पुत्र विनोद निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार बच्ची समेत चार लोगों को चोटें आई हैं।

घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही युवकों और घायलों के परिजनों रोते-बिलखते ऊना अस्तपाल पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे बड़ूही-सोहारी मार्ग पर उस समय हुआ। जब तेज रफ्तार कार पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार चालक ओमदत्त पुत्र जगदीश निवासी जोल और कपिल (19) पुत्र विनोद निवासी हमीरपुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दीपक, पूजा, रमन और पांच वर्षीय बच्ची स्मृति पुत्री रमन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार जालंधर के लिए जा रहे थे। बड़ूही के पास वे हादसे का शिकार हो गए। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें