फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से खरीदे तीन लाख के टीवी, दो युवकों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर दोनों आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसकी सजा वे काट चुके हैं।
विज्ञापन

कार्तिक निवासी अपर भयूली जिला मंडी ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान करता है। करीब एक वर्ष पूर्व उसने अपनी दुकान का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर उपमंडल भोरंज के दो युवक उसकी दुकान में आए और करीब तीन लाख रुपये की कीमत वाले टीवी और एलईडी चेक के माध्यम से खरीद लिए। जब आरोपियों की ओर से दिए गए चेक को बैंक में भुनाने गया तो चेक बाउंस हो गया। इस पर उसने दोनों आरोपियों को संपर्क किया। दोनों ने कुछ दिनों बाद एक ओर चेक दुकानदार को दे दिया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया। काफी समय तक जब दोनों ने खरीदे गए सामान का भुगतान नहीं किया तो बुधवार को दुकानदार ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवा दी। आरोपियों में पवन कुमार गांव व डाकघर धमरोल तहसील भोरंज और सुरेश कुमार गांव धार डाकघर धमरोल शामिल हैं। उधर, पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी राजीव लखनपाल ने कहा कि पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 506 और 34 के तहत मुकद्दमा दर्जकर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें