फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड़ में शातिर ने केसीसी बैंक का एटीएम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत स्थानीय कस्बे में केसीसी बैंक के एटीएम को शातिर ने तोड़ दिया लेकिन, आरोपी के हाथ मशीन की चेस्ट तक पहुंचने में नाकाम रहे। एटीएम में 4.13 लाख रुपये थे। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय गोइस पंचायत के एक युवक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गलोड़ बाजार में स्थित केसीसी बैंक के एटीएम को सोमवार रात को युवक ने तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों के आवागमन से वह टूटे हुए एटीएम को छोड़कर मौके से भाग गया। मंगलवार सुबह बैंक कर्मचारी प्रदीप कुमार रोजमर्रा की तरह बैंक पहुंचा तो उसने एटीएम को टूटा हुआ पाया। जिसकी सूचना उसने पुलिस चौकी गलोड़ और शाखा प्रबंधक पवन कुमार को दी। चौकी प्रभारी विक्रम सिंह सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक की पहचान हो गई। आरोपी सुरेंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद आयु 23 साल गांव गोइस डाकघर गलोड़ तहसील नादौन जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, शाखा प्रबंधक पवन कुमार का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड कंपनी की ओर से तैनात है, उसने छुट्टी की कोई सूचना नहीं दी थी। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें