फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट को लेकर हमीरपुर बस अड्डे पर भिड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय बस अड्डे में शुक्रवार को बस में सीट को लेकर एक लड़के ने दूसरे लड़के पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे पीड़ित युवक के सिर पर चोटें आई हैं। पीड़ित की पहचान अभिषेक कुमार निवासी गांव बगारटी हमीरपुर के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने लड़कों के अभिभावकों को बुलाया है। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे एक ही गांव के दोनों लड़के बस में सीट को लेकर उलझ पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान एक लड़के ने दूसरे लड़के पर लोहे के हथियार से हमला कर दिया। इससे लड़के को सिर पर चोट आई गई। लड़का हमले करने के बाद वहां से भाग गया। दूसरे लड़के ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी बस स्टैंड में की। जहां पुलिस ने लड़के का मेडिकल करवाया। इस संबंध में पुलिस चौकी बस स्टैंड के हेड कांस्टेबल-2 सुरेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों लड़कों के अभिभावकों को चौकी बुलाया गया। उन्होंने कहा कि लड़के का मेडिकल करवा दिया गया है। सुरेंद्र ने कहा कि दोनों छात्र आईटीआई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें