फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के छात्रों ने पीटा सेना का जवान और चचेरा भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के मैहरे चौक पर डिग्री कॉलेज बड़सर के आधा दर्जन युवकों ने सेना के जवान और उसके चचेरे भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के जवान और उसके चचेरे भाई को गहरी चोटें आई हैं। दो गुटों में हुई जबरदस्त भिड़ंत के दौरान मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने उन्हें शांत करवाने की काफी कोशिश की लेकिन, मामला शांत होने के बजाय और तूल पकड़ता गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323 और 452 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित युवकों की पहचान पंकज कुमार और प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पंकज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का प्रशिक्षु है, जबकि प्रवीण कुमार भारतीय सेना में सेवारत है और आजकल छुट्टी पर घर आया है। वहीं, आरोपी युवकों की पहचान गौरव कुमार, राजीव, सुशांत और निखिल व अन्य के रूप में हुई है। सभी आरोपी बड़सर के रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़ित युवकों का बड़सर अस्पताल में मेडिकल भी करवा लिया है। हालांकि, यह मामला 9 अक्तूबर का बताया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार से सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवकों के परिजनों ने भी अपने बच्चों की खूब पिटाई की है। आरोपी युवक परिजनों द्वारा मुर्गा बनाकर पीछे से डंडे से पिटाई करते हुए देखे जा रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें