फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत बिजाई करते समय ट्रेक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत स्वाहल गांव में खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दलीप चंद (70) पुत्र इंद्र राम निवासी गांव सेर स्वाहल डाकघर मौंही तहसील और जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बुधवार शाम को दलीप चंद खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान दूसरे खेत को जाते समय ट्रैक्टर करीब दस फीट गहरी ढांक से नीचे पलट गया। इस कारण ट्रैक्टर चालक दलीप चंद घायल हो गया। उपस्थित लोग उसे अस्पताल लेकर आए लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से स्वाहल निवासी बुजुर्ग चालक की मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें