डेंगू के 10 नए मामले दर्ज : डॉ. परविंद्र शर्मा
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को डेंगू के 10 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मामला बिलासपुर शहर से 5 मामले मारकंड और 4 मामले घुमारवीं से दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 42 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 1 रोगी को अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है।