फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहनों की सफाई के नाम पर उड़ा लिया 4.13 ग्राम सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत गहनों की सफाई करने के नाम पर एक शातिर ने 4.13 ग्राम सोना उड़ा लिया। चोरी का पता चलने पर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शातिर को खुथड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुथड़ी गांव के परमल सिंह पुत्र चंदू राम ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि मोहम्मद वारिस (22) पुत्र मुख्तर वारिस निवासी गांव जमूनिया तहसील और जिला भागलपुर बिहार उनके घर में गहनों की सफाई करने के लिए आया। उन्होंने अपनी सोने की चेन सहित अन्य गहने सफाई करने के लिए उसके पास दे दिए। जब वह गहनों की सफाई कर गया तो उन्हें सोने की चेन में कुछ बदलाव लगा। इसके बाद उन्होंने जांच के लिए चेन को फ्रिज में रखा। इसके बाद चेन काली पड़ गई और थोड़ी देर बाद उसके टुकड़े हो गए। उन्होंने मौके पर भोरंज पुलिस को इसकी जानकारी दी। जब उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो चेन से सोना झाड़कर उसने अपने पास रख लिया। एसएसओ कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने खुथड़ी गांव में जाकर आरोपी को 4.13 ग्राम सोने सहित गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में आगामी कार्रवाई के लिए पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें