फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में गहनों व नगदी चोरी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी के मामले में मुकद्दमा दर्ज हो गया है। पीड़ित परिवार के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। उस समय उन्होंने पुलिस में केवल शिकायत दी थी। जबकि अब पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों ने घर से 20 हजार की नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना नादौन के तहत जलाड़ी के वार्ड-6 में चोरों ने जगजीत सिंह के घर का ताला तोड़ कर कमरे में रखे गहने और नकदी चोरी कर ली थी। इस बारे जगजीत सिंह की बेटी बंदना कंवर पत्नी संजय कुमार गौतम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपने पिता के घर गहने और 20 हजार रुपये की नकदी रखी थी। घर में कोई नहीं था। चोरों ने घर के कमरे का ताला तोड़ कर गहने व नकदी चोरी कर ली है। घटना पहले की है लेकिन, उसे चोरी का पता बाद में चला जिसके चलते पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। परिवार के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। एचएचओ महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि मामला डेढ़ माह पुराना है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें