फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से पंजाब ले जा रहीं गऊएं पकड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला पुलिस ने दो ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर मंडी से पंजाब ले जाई जा रही दो दर्जन गउओं को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर गउओं को कब्जे में ले लिया है। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों में लदी गउओं को लंबलू स्थित गौशाला में छोड़ दिया है। गउओं के साथ बछड़े भी थे। पुलिस ने रविवार रात करीब पौने बारह बजे जिला मुख्यालय के समीप गांव सलासी में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार रात को सलासी में नाका लगाया था। इस दौरान मंडी की तरफ से आए दो ट्रकों को तालाशी के लिए रोका गया। तालाशी के दौरान दोनों ट्रकों में आवश्यकता से ज्यादा गउएं ठूंस ठूंस कर भरी हुई पाई गईं। जिस पर पुलिस ने धारा 11 डी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस में दिए बयान में दोनों ट्रक चालकों ने बताया कि वह इन गउओं को वह मंडी जिला से पंजाब में एक डेयर फार्म में बेचने जा रहे थे। मंडी में उनका दुधारू पशुओं का कारोबार है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें