फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत
कंदरौर पुल के घुमानी चौक पर हुआ हादसा, बाइक सवार दो घायल
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर) । दोपहिया वाहन चालकों की तेज रफ्तार से सोमवार को एक राहगीर मौत का ग्रास बन गया है। मृतक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवा घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला सड़क पर कंदरौर पुल के घुमानी चौक पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक राहगीर युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक को युवक अंकुश चंदेल (18) पुत्र सुरेश राणा गांव घंडीर तहसील झंडूता चला रहा था, जबकि उसके साथ अन्य युवक पंकज (19) पुत्र मंगल सिंह गांव बाड़ा, तहसील झंडूता बैठा था। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही यह घुमाणी चौक पर पहुंचे तो उन्होंने एनएच 103 पर पैदल जा रहे पंकज उर्फ टिंकू (28) पुत्र सुरेंद्र चंदेल गांव व डाकखाना घुमाणी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान पंकज कुमार की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मौत की खबर जैसे ही घुमानी चौक तक पहुंची तो लोगों में निराशा फैल गई तथा हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर की ओर चल पड़ा।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हुई है। जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें