फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को बिलासपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम पंचायत लहड़ा के गांव भद्रीं निवासी राकेश कुमार पुत्र बीरबल दास के रूप में हुई है। आरोपी को उच्च न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे कैथू जेल भेजा गया है। राकेश कुमार के खिलाफ पुलिस में 17 जुलाई 2010 को अपने बड़े भाई से मारपीट करने का मामला दर्ज था। दिसंबर 2010 में इसे बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन

मामला उच्च न्यायालय में होने के बावजूद राकेश कुमार फरार चल रहा था और बार-बार ठिकाने बदल रहा था। जोकि पिछले 9 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस चौकी गलोड़ प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में जाल बिछा कर इसकी टावर लोकेशन के आधार एएसआई विक्रम सिंह, हवलदार कमलजीत सिंह, राकेश कुमार, अमित कुमार और दो गृहरक्षकों सहित टीम बिलासपुर गई। इस तीन दिवसीय अभियान में बिलासपुर में विक्रम सिंह ने बड़ी मुश्तैदी से नाका लगाकर राकेश कुमार को दबोच लिया। वर्तमान में वह बिलासपुर में दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। उधर, एसएचओ बड़सर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राकेश कुमार के विरुद्ध उच्च न्यायालय के आदेशानुसार गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम भेजी गई और उन्होंने इसे बिलासपुर से पकड़ा। उच्च न्यायालय में पेश करके कैथू जेल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें