फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस के टायर के नीचे आकर स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। स्कूल बस के टायर के नीचे आकर एक स्कूटी सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बस चालक स्कूटी सवार को करीब 30 मीटर घसीटता ले गया। मृतक की पहचान सद्दाम हुसैन पुत्र यूसुफ खान निवासी गांव जंदली राजपूतां डाकघर रंगस तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सद्दाम हुसैन कई सालों से दुबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और एक माह पूर्व ही पत्नी के गर्भवती होने की खबर सुनकर घर आया था। बीते वर्ष ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

नौजवान की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही नादौन थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। शनिवार को रंगस स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चों को छुट्टी होने के बाद उन्हें घर छोड़ने के लिए स्कूल से रवाना हुई थी। रंगस से नादौन की तरफ जा रही बस ने नौहंगी में सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे सद्दाम हुसैन करीब 30 मीटर तक बस में फंसकर घसीटता हुआ आगे जा पहुंचा। सड़क पर खून जमा हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को सफेद कपड़े से ढक दिया और पुलिस को हादसे की सूचना दी। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें