फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर महिला की हत्या, शव ईंट से कुचला

Sat, 15 Jun 2019 10:42 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव गोली मारकर महिला की हत्या, शव ईंट से कुचला
विज्ञापन
chaking - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरगढ़ (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र में एक महिला की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और हाईवे किनारे फेंक दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस प्रयागराज, कौशांबी व रींवा जिले के थानों से जानकारी कर रही है।

शनिवार की सुबह बरगढ़ थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी व कई थानों का फोर्स सहित मौके पर पहुंचा। महिला के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया है। मृतका लगभग 35 साल की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दूसरे जनपद से लाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी । मृत महिला जेवरात भी पहने थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना को छिपाने की दृष्टि से चेहरे को किसी पत्थर से कुचलते हुए मिट्टी में दबाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ। सीओ मऊ इश्त्यिाक अहमद ने बताया कि सभी थानों से इसकी पूछताछ की गई है। कौशांबी, प्रयागराज व रींवा जिले के थानाध्यक्षों से भी इसकी शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है। संभावना है कि इन जिलों के किसी गांव से महिला को लाकर हत्या के बाद यहां फेंका गया हो। महिला के शरीर पर मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली व पायल आर्टिफिशियल धातु के बने पहने मिले हैं। दुष्कर्म के बाद गोली मारकर हत्या की संभावना पर कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही जानकारी होगी। मौके से रक्तरंजित पत्थर बरामद किया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें