फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खाना खाने जास रहे सेल्समैन से मारपीट कर दांत तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पड़ती ग्राम पंचायत मण निवासी सहकारी सभा के सेल्समैन के साथ उसी के गांव के व्यक्तियों ने मारपीट कर उसके दो दांत तोड़ दिए हैं। मण पंचायत के तरेटी गांव निवासी शशिभूषण पुत्र जगदीश ने नादौन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह मण पंचायत की सहकारी सभा में बतौर सेल्समैन कार्य करता है। शनिवार दोपहर के समय जब वह सोसाइटी से अपने घर खाना खाने जा रहा था तो रास्ते में उसी के गांव के दो व्यक्तियों ने उस पर अचानक धावा बोल दिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर उसके दो दांत तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

जबकि चार अन्य दांत बुरी तरह से हिल गए हैं। शशिभूषण ने बताया कि मारपीट करने वालों के साथ उसका जमीन विवाद है तथा वह कोर्ट में मुकद्दमा जीत चुके हैं। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उस पर हमला किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल करवाया जा रहा है। अस्पताल में तैनात डॉ. एलआर धीमान ने कहा कि शशिभूषण के ऊपर के दो दांत टूटे हुए हैं और निचले जबड़े के 4 दांत हिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें